Fill in some जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकासखंड के ग्राम चापाटोली स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, टीकाकरण एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव ने कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित गृह भ्रमण कर अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता और परिवार स्तर पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।