पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव की है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि पूरी वारदात पुलिसकर्मी के वेष में आये किडनैपर्स ने दी। वारदात के बाद तरह तरह की अटकलेंहै पूरे इलाके में लगायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाश कार मेंहै कि सवार होकर पुलिसकर्मी के वेश में पहुंचे थे। उन्होंने खुद को पुलिस बताते हुए किराना व्यवसायी गिरीश यादव को रोका और पिस्तौल दिखाकर जबरन अपने साथ ले गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। तब तक किडनैपर्स फरार हो गये थे।
इस घटना के बाद परिजनों ने तुरंत मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं मरवाही पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।










