न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

मां से झगड़ा कर रहा था दो भाई, समझाने पहुंचा मंझला भाई, तो पीट-पीटकर मार ही डाला, दांत से नाक भी काट खाया

June 21, 2026 6:06 AM
---Advertisement---

सरगुजा | शराब चीज ही ऐसी है, ना रिश्ते पहचानती है और ना मर्यादा का लिहाज रखती है। शराब की वजह से भाई ही भाई का ऐसा दुश्मन बन बैठा कि, जान ही ले। दिल दहलाने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बैंदोपानी गांव से रिश्ते को तार-तार करने वाली ये घटना घटी है। यहां दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही मंझले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

भाई बना भाई का दुश्मन

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी भाई शराब के नशे में अपनी मां के साथ विवाद कर रहे थे। मां के साथ झगड़ा करते देखना मंछले भाई को बर्दाश्त नहीं हुआ। वो इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मंझले भाई पर दोनों ने अचानक हमला कर दिया। गुस्से में आकर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

दांत के नाक ही काट डाला

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और दांतों से मंझले भाई की नाक तक काट ली। गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

आरोपी दोनों भाई छत्तीसगढ़ से बाहर रहते हैं

पुलिस की पड़ताल में ये जानकारी यह भी सामने आई है कि दोनों आरोपी भाई बाहर काम करते थे और घटना से एक दिन पहले ही गांव लौटे थे। घर में मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक परिवार उजड़ गया।घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment