न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

बालोद: कैसे-कैसे लोग हैं यार यहां….पेट्रोल पंप से 5000 का पेट्रोल डलवाया, फिर कार लेकर हो गया फरार, CCTV में कैद हुई घटना

June 23, 2026 5:04 AM
---Advertisement---

बालोद: कौन कहता है चोरी मजबूरी और गरीबी में होती है, कुछ लोग तो कार में सवार होकर भी चोरी की वारदात से बाज नहीं आते। बालोद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक पेट्रोल पंप पर 5000 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद बिना भुगतान किए ही फरार हो गया।

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र स्थित अंकित फ्यूल्स पेट्रोल पंप की है। आरोपी चालक ने पहले अपनी कार में पेट्रोल डलवाया और फिर ऑनलाइन पेमेंट करने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की पूरी करतूत रिकॉर्ड हो गई है, जिससे उसकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिल सकती है।घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment