न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Kidnapping News: पुलिस लिखी गाड़ी से हुई थी कारोबारी की किडनैपिंग, फिरौती में मांगे 20 लाख, तीन इंटरस्टेट किडनैपर्स दबोचे गये

June 24, 2026 8:23 AM
---Advertisement---

जीपीएम । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिसकर्मियों के कथित किडनैपिंग केस का खुलासा हो गया है। मरवाही के किराना व्यवसायी के सनसनीखेज अपहरण मामले का पुलिस ने तीन किडनैपर्स को दबोचा है। दावा किया जा रहा था कि पुलिस की वर्दी में आये किडनैपर्स ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। अब पुलिस ने किडनैपर्स की पुलिस लिखी गाड़ी सहित अपहरमकर्ताओं को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक घर में घुसकर पिस्टल की नोक पर व्यापारी का अपहरण करने और उसकी रिहाई के बदले 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अपहृत व्यापारी को ओडिशा के कोरापुट से सकुशल बरामद कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और पुलिस लिखी प्लेट व नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घर से उठा ले गए थे किराना व्यवसायी

मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ निवासी 41 वर्षीय किराना व्यवसायी गिरीश यादव का 20 जून की सुबह करीब 11 बजे अपहरण कर लिया गया था। पीड़ित की पत्नी ने मरवाही थाने में दर्ज शिकायत में बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे और पिस्टल दिखाकर उनके पति को जबरन एक बलेनो कार में बैठाकर ले गए। घटना के बाद मरवाही पुलिस ने अपहरण और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

फिरौती के लिए मांगे 20 लाख रुपये

पुलिस को जांच के दौरान अपहृत गिरीश यादव के घर में छूटे मोबाइल फोन पर आरोपियों ने कॉल किया। उन्होंने गिरीश यादव को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। लगातार आ रहे धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबरों की सीडीआर, टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

डिजिटल ट्रैकिंग से ओडिशा पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और जीपीएम पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।एडिशनल एसपी अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में जिला साइबर सेल और मरवाही पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों का लोकेशन ओडिशा के कोरापुट जिले में ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां अभियान चलाकर अपहृत व्यापारी को सकुशल मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस लिखी स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने:
• एक पिस्टल
• 6 जिंदा कारतूस
• 6 एंड्रॉयड मोबाइल
• नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो
• पुलिस लिखी नंबर प्लेट बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

गांजा कारोबार के विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अपहृत व्यापारी गिरीश यादव कथित रूप से गांजा तस्करी से जुड़े लेन-देन के विवाद में फंसा हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि विस्तृत पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में पुंडलिक केंद्रे (37 वर्ष), निवासी – उमरगा (रेतू), थाना जलकोट, जिला लातूर, महाराष्ट्र, चंद्रशेखर (30 वर्ष), निवासी – बाशनी, सरस्वती नगर ओम कॉलोनी, जिला जोधपुर, राजस्थान और शेषपाल सिंह (30 वर्ष), निवासी – नगला भिक्की सुराया, थाना एका, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश शामिल है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment