न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Bastar IPS Posting News: बद्री नारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, सुंदरराज की लेंगे जगह

June 25, 2026 9:41 AM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में वे नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ थे। बीएन मीणा 2004 बैच के अफसर हैं। वो बस्तर में आईजी पी सुंदरराज की जगह लेंगे। हाल हीं में सुंदरराज की प्रतिनियुक्ति NIA में हुई है। सुंदरराज की जगह अब बीएन मीणा लेंगे।

बस्तर रेंज में पदस्थापना को पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में माना जाता है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और नक्सल प्रभावित इलाकों के कारण यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज की कमान सौंपे जाने को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

बस्तर रेंज की जिम्मेदारी संभालेंगे मीणा

बस्तर रेंज में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जैसे जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सल गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिली है और नक्सल प्रभाव में कमी आई है।अब नए IG के रूप में बद्री नारायण मीणा के सामने नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूत करने, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा

बद्री नारायण मीणा को अनुभवी और कुशल पुलिस अधिकारी माना जाता है। पुलिस मुख्यालय में कार्य करने के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। सरकार के इस फैसले को बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment