न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

सक्ती में घर में घुसकर युवती पर बरसाई गोलियां, 3 गोलियां मारकर फरार हुए बदमाश, CCTV से पुलिस जांच में जुटी

June 26, 2026 10:16 AM
---Advertisement---

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात हो गयी। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। बदमाशों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि घर में घुसकर उन्होंने तीन फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूर्णिमा पिछले चार वर्षों से पंजाब स्थित स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, एक युवक घर के भीतर पहुंचा और परिवार के सदस्यों से पूर्णिमा के बारे में पूछताछ करने लगा, जबकि दूसरा युवक बाहर खड़ा रहा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपी ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में लगी और पूर्णिमा वहीं नीचे गिर गयी।

इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों से बाहर निकले तो पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा पाया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सक्ती थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। व्यक्तिगत रंजिश, पुराना विवाद, पेशेगत संबंधों समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment