न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Bilaspur Crime News: जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उन्हीं के घर चोरों का धावा… 10 ताले तोड़कर 20 लाख का माल ले उड़े बदमाश

June 28, 2026 5:29 AM
---Advertisement---

बिलासपुर। चोरी होने पर लोग पुलिस के पास जाते हैं…लेकिन अगर चोरी पुलिसवाले के ही घर में हो जाये, तो फिर क्या हो? चोरों के दुस्साहस का ये मामला बिलासपुर का है, जहां चोरों ने रायपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जे.पी. साहू के बिलासपुर स्थित सूने मकान को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने एक-दो नहीं, बल्कि करीब 10 ताले तोड़ डाले और आराम से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिश्तेदारी में गया परिवार, पीछे से चोरों ने कर दिया ‘ऑपरेशन सफाया’

पुलिस सब इंस्पेक्टर की तरफ से दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, आमसी बायपास स्थित मकान में रहने वाला परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया हुआ था। सूना घर देखकर चोरों ने पूरी तैयारी के साथ धावा बोला और एक के बाद एक करीब 10 ताले तोड़कर घर के भीतर घुस गए।इसके बाद अलमारियां खंगाली गईं और कीमती जेवरात व नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए।

12 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 1 लाख नकद पर किया हाथ साफ

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर घर से—

  • 12 तोला सोना
  • 1 किलो चांदी
  • 1 लाख रुपये नकद

लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

लौटे तो उड़ गए होश, टूटा मिला हर ताला

जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे सहित कई ताले टूटे मिले। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और CCTV के सहारे तलाश

सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।जांच टीम ने घर से तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

जल्द खुलासे का दावा

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

SEO Keywords

Hindi-English Mix Tags

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment