न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

चलती लग्जरी बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

June 28, 2026 1:08 PM
---Advertisement---

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से रायपुर जा रही महेंद्रा ट्रेवल्स की एक लग्जरी स्लीपर बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के बेंद्री के पास हुई। बस से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक और हेल्पर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

चलती बस से उठने लगा धुआं

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्रा ट्रेवल्स की स्लीपर बस धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने बिना देर किए बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।
कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते बस का बड़ा हिस्सा लपटों की चपेट में आ गया। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपना सामान छोड़कर जान बचाने के लिए बस से बाहर निकल आए।

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

इधर, घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

कोई जनहानि नहीं, जांच शुरू

हालांकि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।घटना के चलते कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment