न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

LPG Cylinder Price Today: घट गये गैस सिलेंडर के दाम, जुलाई की पहली तारीख को 183 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर, जानिये आपके शहर में दाम

जुलाई 2026 की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 तक की कटौती की है। दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता सहित कई शहरों में नए रेट लागू हो गए हैं, जबकि घरेलू 14.2 किलो गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

July 1, 2026 4:35 AM
---Advertisement---

LPG Cylinder Price। महंगे गैस की कीमत से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। एलपीजी सिलेंडर के दाम कर दिये गये है। हालांकि अभी ये राहत सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर पर मिली है, लेकिन जल्द ही घरेलू सिलेंडर पर भी फैसला लिया जा सकता है। दरअसल आज जुलाई माह के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 तक की कटौती कर दी है। नए रेट 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू सिलेंडर पुराने दाम पर ही उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें कि हार्मुज विवाद के बाद कामर्शियत और घरेलू गैस सिलेंडर दोनों के दाम बढ़े थे।

प्रमुख शहरों में 19 किलो कमर्शियल LPG के नए रेट

  • दिल्ली: ₹3,113.50 से घटकर ₹2,930 (₹183.50 की कमी)
  • लखनऊ: ₹3,236 से घटकर ₹3,052.50 (₹183.50 की कमी)
  • कोलकाता: ₹3,255.50 से घटकर ₹3,081.50 (₹174 की कमी)

इस साल पहली बार कम हुए दाम

वर्ष 2026 में पहली बार कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले पूरे साल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

  • जनवरी 2026: दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर ₹1,691.50 था।
  • 1 मार्च: ₹28 की बढ़ोतरी।
  • 7 मार्च: ₹114.50 और महंगा हुआ।
  • मई: करीब ₹993 की भारी बढ़ोतरी के बाद कीमत ₹3,071.50 तक पहुंच गई।
  • 1 जून: फिर ₹42 की बढ़ोतरी हुई।
  • 1 जुलाई: अब पहली बार ₹183.50 तक की राहत मिली है।

होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को मिलेगी राहत

कीमत घटने के फैसले पर कई कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई दुकान और फूड बिजनेस से जुड़े कारोबारियों की लागत कम होगी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment