न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Korba News: ..वो लुटेरा था या लुटेरी ? चार दिन भी बना हुआ है राज़, ज्वेलरी शॉप के लूटेरों की पहचान बताने वालों के लिए ईनाम का ऐलान

Korba News: कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने आरोपियों की सूचना देने पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। तीनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

July 4, 2026 3:44 AM
---Advertisement---

कोरबा। ज्वेलरी शॉप में लूट करने वाली लुटेरी थी या फिर लुटेरा ? छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई सनसनीखेज लूटकांड मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के चार दिन बाद भी बदमाश फरार हैं। इस बीच पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी या उनकी सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

CCTV में कैद हुए तीनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इनमें से दो आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई देने पर उनकी तस्वीरें जिले के सभी थाना और चौकियों में भेजी गई हैं। इसके बावजूद अब तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।

1 जुलाई को हुई थी वारदात

यह सनसनीखेज वारदात 1 जुलाई को कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में हुई थी। दोपहर करीब 1 बजे तीन नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। अंगूठी देखने के बहाने उन्होंने कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और कट्टा व चाकू दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी।

महिला के भेष में पहुंचा था एक आरोपी

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि गिरोह का एक सदस्य सलवार-सूट पहनकर महिला के भेष में दुकान पहुंचा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वास्तव में पुरुष था या महिला। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।

संचालक ने दिखाई बहादुरी

दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। हाथापाई के दौरान एक आरोपी ने उनके हाथ पर दांत से काट लिया। संचालक के साहस और दुकान में मौजूद लोगों की भीड़ से घबराकर आरोपी अपना कट्टा और एक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।भागते समय बदमाशों ने पास के एक अन्य दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे घायल भी कर दिया।

असली समझकर नकली जेवर लूट ले गए

दुकान संचालक के विरोध और अफरा-तफरी के कारण आरोपी घबरा गए। इसी जल्दबाजी में वे असली सोने के बजाय आर्टिफिशियल ज्वेलरी को ही असली समझकर लूट ले गए और फरार हो गए।

10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी या उनकी सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और आसपास के जिलों में भी उनकी जानकारी साझा की गई है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment