न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Bilaspur News : पति की करतूत ही ऐसी है: पहली पत्नी से संतान नहीं हुई तो साली से की दूसरी शादी, अब तीसरी महिला के चक्कर में दोनों पत्नियों को पीटा

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर युवक ने साली से दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे होने के बाद तीसरी महिला के संपर्क में आकर दोनों पत्नियों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

July 7, 2026 4:19 AM
---Advertisement---

बिलासपुर। पहली शादी से बच्चा नहीं हुआ, तो साली से रचायी शादी, अब साली से भी मन भरा, तो तीसरी शादी की कर ली तैयारी। अब पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है। मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुरू का है, जहां घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को की गयी शिकायत के मुताबिक पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर एक युवक ने अपनी ही साली से दूसरी शादी कर ली।

हैरानी की बात ये है कि दूसरी पत्नी से तीन बच्चे भी गये। लेकिन युवक का दिल फिर से मचल गया और उसका संपर्क एक अन्य महिला से हो गया। आरोप है कि इसके बाद वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए दिन मारपीट करने लगा। आखिरकार दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली पत्नी की सहमति से की थी दूसरी शादी

इस मामले में सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुरू निवासी शशि सूर्यवंशी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उनके पति चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी पेशे से ड्राइवर हैं। शादी के बाद लंबे समय तक संतान नहीं होने पर चंद्रप्रकाश ने शशि की छोटी बहन पूर्णिमा सूर्यवंशी से दूसरी शादी कर ली। पूर्णिमा से उसके तीन बच्चे हैं और परिवार सामान्य रूप से चल रहा था। परिवार में सभी खुशहाल थे। पहली पत्नी ने भी अपनी छोटी बहन से शादी को लेकर कभी ऐतराज नहीं जताया।

तीसरी महिला से बढ़ी नजदीकी, शुरू हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक, कुछ समय बाद चंद्रप्रकाश का संपर्क एक अन्य महिला से हो गया। इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया और वह छोटी-छोटी बातों पर शशि और पूर्णिमा के साथ मारपीट करने लगा।महिला ने बताया कि करीब 15 दिन पहले चंद्रप्रकाश ने पूर्णिमा के साथ मारपीट की और उसे उसके मायके चोरभट्टी छोड़ आया।

राशन का सामान मांगने पर की पिटाई

शिकायत के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे चंद्रप्रकाश घर लौटा। इस दौरान शशि ने घर में जरूरत का सामान नहीं होने की बात कहते हुए राशन लाने को कहा। इसी बात पर वह गुस्से में आ गया और शशि के साथ मारपीट शुरू कर दी।मारपीट होते देख चंद्रप्रकाश की मां मंगलीन बाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह शशि को लेकर चोरभट्टी पहुंचा, जहां दूसरी पत्नी पूर्णिमा के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसने दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मारपीट में घायल दोनों महिलाओं ने सकरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment