न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, धन लाभ, करियर और रिश्तों में क्या कहती है किस्मत

July 8, 2026 2:15 AM
---Advertisement---

8 July Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी तो कहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि कई लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष (Aries)

आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। किसी काम को दोबारा करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। महिलाओं को यात्रा और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। खानपान में लापरवाही से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। अध्यात्म की तरफ झुकाव होगा।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके के लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है। निवेश और कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।

मिथुन (Gemini)

आज आपके काम की सराहना हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और टीमवर्क से लाभ होगा। पसंदीदा कार्यों में समय बिताने का अवसर मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। घर में किसी कामों पर विवाद हो सकता है।

कर्क (Cancer)

सकारात्मक सोच आपको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेगी। नए लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारिक मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। शाम का समय परिवार के साथ सुखद बीतेगा। पड़ोसी से मित्रता मुश्किल में है, गलफहमी की वजह से कटुता बढ़ेगी।

सिंह (Leo)

आज बिना मांगे सलाह देने से बचें, क्योंकि आपकी अच्छी बात भी लोगों को पसंद नहीं आ सकती। पुराने विवाद फिर उभर सकते हैं। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। महिलाओं को रसोई में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी के लिए गारंटर बनने से पहले अच्छी तरह विचार करें। स्वास्थ्यगत कारणों से दिन भर परेशानी रहेगी।

कन्या (Virgo)

आपका अनुभव और सलाह दूसरों के लिए लाभदायक साबित होगी। महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले पूरे होने के योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। पत्नी से विवाद हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों से स्नेह बनाये रखें।

तुला (Libra)

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं। थोड़ा संभलकर रहे, आपके चरित्र को लेकर लोग सवाल उठा सकते हैं। आपकी पुरानी प्रेमिका कुछ लोगों को राज बता सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित योग अपनाएं। जीवनसाथी या प्रेमी के लिए कोई खास उपहार रिश्तों को मजबूत करेगा। महत्वपूर्ण कार्य दूसरों पर छोड़ने से बचें। परिवार में बच्चों और बुजुर्गों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। पुत्र के प्रेम प्रसंग से पूरे घर के लिए परेशानी बनने वाली है। बेटे से प्यार से पेश आयें।

धनु (Sagittarius)

आज आसान दिखने वाला काम भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रिश्तेदारों से जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। बातचीत में संयम रखें। विद्यार्थियों को करियर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा। पुत्री के विवाह योग में विघ्न दिख रहा है। आर्थिक रूप से थोड़ी व्यवस्था मजबूत बनानी होगी।

मकर (Capricorn)

घर में खुशी का माहौल रहेगा। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। जीवन की सुख-सुविधाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। आज गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें, कुछ विवाद से सामना हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। जिम्मेदारियों को सफलता से निभाएंगे। महिलाओं को कुछ परिस्थितियों में सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधियों पर आपकी रणनीति भारी पड़ेगी। पड़ोसी या भाई से विवाद हो सकता है।

मीन (Pisces)

लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार में नए समझौते होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पिता या परिवार के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा, पुत्र-पुत्री को कुछ बड़ी सफलता मिलने वाली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment