न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

… और तेंदुआ से भिड़ गया गजेंद्र ! घर लौट रहे शख्स पर तेंदुआ का हमला, फिर ग्रामीण की जांबाजी देख तेंदुआ उल्टे पांव भागा

छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर बॉर्डर पर तेंदुए का आतंक! ढेकलावन गांव में शौच से लौट रहे ग्रामीण गजेंद्र नेताम पर तेंदुए ने किया पीछे से हमला। सूझबूझ और साहस से बची जान। पढ़ें पूरी खबर।

July 8, 2026 6:22 AM
---Advertisement---

धमतरी/दुधावा। छत्तीसगढ़ के धमतरी और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों तेंदूए ने खूब आतंक मचा रखा है, बताया जा रहा है कि ग्राम ढेकलावन में एक बार फिर तेंदुआ ने ग्रामीण गजेन्द्र नेताम (पिता स्व. श्यामलाल नेताम) पर हमला कर दिया। हालांकि उनकी सूझबूझ, साहस और समय पर की गई प्रतिक्रिया के चलते वे सुरक्षित बच निकले, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक गजेन्द्र नेताम सुबह शौच के बाद अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते के किनारे झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक पीछे से उन पर हमला बोल दिया, अचानक हुए इस हमले से वे कुछ पल के लिए घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। शोर मचाते हुए और पूरी सूझबूझ से तेंदुआ का सामना कर अपना बचाव किया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इस घटना में गजेन्द्र को मामूली चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि ढेकलावन और आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। इससे पहले भी तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी करने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि शाम और रात के समय अकेले जंगल या सुनसान रास्तों पर जाने से बचें तथा पूरी सतर्कता बरतें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment