न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Nikay Chunav 2026: दिसंबर में 15 नगरीय निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में होंगे चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में 15 नगरीय निकायों और दो नवगठित नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

July 9, 2026 5:05 AM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 नगरीय निकायों और दो नवगठित नगर पंचायतों में प्रस्तावित आम चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि चुनाव निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जा सकें।

नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ परिसीमन, आरक्षण और अन्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।

इन 17 निकायों में होंगे चुनाव

दिसंबर 2026 में जिन निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें 4 नगर निगम, 5 नगरपालिका परिषद और 6 नगर पंचायत शामिल हैं। इसके अलावा दो नवगठित नगर पंचायतों में पहली बार आम चुनाव कराए जाएंगे।

नगर निगम

बीरगांव
भिलाई
भिलाई-चरौदा
रिसाली

नगरपालिका परिषद

जामुल
सारंगढ़
बैकुण्ठपुर
शिवपुर-चरचा
खैरागढ़

नगर पंचायत

प्रेमनगर
मारो
कोंटा
नरहरपुर
भैरमगढ़
भोपालपट्टनम

नवगठित नगर पंचायत

तमनार
बड़ी करेली

महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण पूरा

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने बताया कि 15 नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण पूरा किया जा चुका है। वहीं वार्ड पार्षदों के आरक्षण की प्रक्रिया जारी है।

नवगठित नगर पंचायत तमनार में वार्ड आरक्षण और बड़ी करेली में वार्ड परिसीमन व आरक्षण का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा दो वार्ड पार्षद पदों पर हुई आकस्मिक रिक्तियों की जानकारी भी आयोग को दी गई।

चुनाव आयोग ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश

बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी सभी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि दिसंबर में प्रस्तावित आम और उपचुनाव का संचालन निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से किया जा सके।

 

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment