रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी इस आदेश के तहत विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ निरीक्षक एवं एक उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों का तबादला प्रशासनिक आवश्यकता के मद्देनजर किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखिय पूरी लिस्ट…











