न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा में चोरों का कांड: देवकीनंदन ठाकुर की कलश यात्रा में 5 महिलाओं के सोने के चेन कर दिये गायब, FIR दर्ज

रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

July 10, 2026 3:47 AM
---Advertisement---

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोर इन दिनों आपदा में जमकर अवसर ढूंढ रहे हैं। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा से पहले चोरों ने ऐसे ही अवसर का फायदा उठाते हुए सोने की पांच चेन पार कर दी। दरअसल कथा के पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गयी थी। इसी दौरान चेन चोरों ने महिलाओं को निशाना बना लिया। भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली।

घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी अर्चना गुप्ता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को श्री महामाया माता मंदिर, पुरानी बस्ती से इंडोर स्टेडियम तक श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के लिए कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इसी दौरान चोरों ने ये कांड किया।

शिकायत में कहा गया है कि अर्चना गुप्ता अपनी परिचित सरस्वती अग्रवाल, लक्ष्मी यदु, ओमकुमारी वर्मा और बासन साहू के साथ यात्रा में शामिल हुई थीं। जब यात्रा इंडोर स्टेडियम पहुंची, तब उन्हें पता चला कि उनके गले में पहनी करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन गायब है।

भीड़ का फायदा उठाकर पांच महिलाओं को बनाया निशाना

अर्चना ने जब आसपास मौजूद महिलाओं से बात की तो पता चला कि उनके साथ आई चार अन्य महिलाओं की भी सोने की चेन चोरी हो चुकी है। सभी घटनाएं यात्रा के दौरान भीड़भाड़ में हुईं। महिलाओं को आशंका है कि वारदात को किसी संगठित चेन चोर गिरोह, संभवतः महिला चोरों के समूह ने अंजाम दिया है।एफआईआर के मुताबिक, केवल शिकायतकर्ता की चोरी हुई चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। बाकी महिलाओं की चेन की कीमत का भी पुलिस आकलन कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के तहत कलश यात्रा के पूरे मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस भीड़ में मौजूद संदिग्ध महिला और पुरुषों की पहचान करने के साथ ही पुराने चेन स्नैचर गिरोहों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में सक्रिय चेन स्नैचर गिरोहों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment