न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Transfer Breaking: राज्य पुलिस सेवा का अफसरों का तबादला, तारकेश्वर पटेल, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप को मिली ये जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने 13 जुलाई 2026 को तीन राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

July 13, 2026 7:26 AM
---Advertisement---

ASP Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 13 जुलाई 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। प्रशासनिक आधार पर किए गए इन स्थानांतरणों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर के पद से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर बनाया गया है।

दीपमाला कश्यप, जो वर्तमान में जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बिलासपुर के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अर्चना झा, जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी, कमिश्नरेट रायपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है।

गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि इन पदस्थापनाओं के लिए आवश्यक समन्वय से अनुमोदन प्राप्त किया जा चुका है। आदेश उप सचिव, गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment