न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

रायपुर के स्कूल में 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, गले पर वार की कोशिश,पुलिस जांच में जुटी

रायपुर के फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला। गले पर वार की कोशिश, बचाव में जांघ पर गंभीर चोट। तेलीबांधा पुलिस जांच में जुटी।

July 14, 2026 3:29 AM
---Advertisement---

Raipur School Knife Attack: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। स्कूली छात्र को स्कूल परिसर में चाकू मारा गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल की है। बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा के एक छात्र पर स्कूल परिसर के भीतर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, दो छात्रों के बीच मामूली विवाद के बाद आरोपी छात्र ने अचानक चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर ने छात्र के गले पर वार करने की कोशिश की, लेकिन बचाव के दौरान चाकू उसकी जांघ में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन और अन्य छात्रों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।इस मामले में घायल छात्र के साथी की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस स्कूल परिसर में हुई इस चाकूबाजी की घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी छात्र से पूछताछ की जा रही है।

स्कूल परिसर में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है।आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर स्कूल में छात्रों के बीच हिंसक टकराव की स्थिति दिखती रही है। कई बार इसकी वजह से छात्र को जान भी गंवानी पड़ी है। स्कूली बच्चों में बढ़ती हिंसक प्रवृति को देखते हुए अब शिक्षा विभाग को भी इस संदर्भ में कोई ठोस निर्णय लेने की जरूरत है।

आज हुई वारदात की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जल्द ही घायल छात्र से भी पूछताछ होगी, ताकि घटना की असली वजह का पता चल सके। इधर, घटना को लेकर परिजनों में भा आक्रोश देखा जा रहा है।

नोट- पुलिस की तरफ से विस्तृत जानकारी आने के बाद इसे अपडेट किया जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment