न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

राजिम बना नगर पालिका: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों को बड़ी सौगात देते हुए राजिम नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर नगर पालिका कर दिया है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से शहर में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

July 14, 2026 8:48 AM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिम के विकास को नई दिशा देने वाला बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय से नगर पालिका का दर्जा देने की मांग कर रहे राजिमवासियों की आखिरकार मुराद पूरी हो गयी है। राज्य सरकार ने राजिम नगर पंचायत का उन्नयन कर उसे नगर पालिका घोषित कर दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।जारी अधिसूचना के अनुसार, राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही नई नगर पालिका की सीमाएं होंगी। इस निर्णय के साथ ही राजिम अब प्रदेश के नगर पालिकाओं की सूची में शामिल हो गया है।

शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इधर, राज्य सरकार के इस फैसले के बाद राजिम क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नगर पालिका बनने से शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं मिल सकेंगी।नगर पालिका बनने से स्थानीय निकाय को पहले की तुलना में अधिक वित्तीय और प्रशासनिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा।

अरुण साव बोले- सुनियोजित विकास का खुलेगा नया रास्ता

इस फैसले के बाद उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। इससे शहर के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि नगर पालिका बनने के बाद शहर में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास को और गति मिलेगी।

सरकारी योजनाओं का मिलेगा अधिक लाभ

सरकार का कहना है कि नगर पालिका बनने के बाद राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से नागरिकों तक पहुंचाया जा सकेगा। इसके साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, जल निकासी, हरित क्षेत्र और अन्य शहरी विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट और योजनाएं भी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

धार्मिक नगरी के विकास को मिलेगा नया आयाम

राजिम को छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के रूप में जाना जाता है। यहां आयोजित होने वाला राजिम कुंभ कल्प देशभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। नगर पालिका बनने के बाद धार्मिक पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलना केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आने वाले वर्षों में आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार के साथ नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार होने की संभावना है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment