Open Jail Explained, Open Jail Meaning, Open Prison India, Open Jail Rules, Open Jail in Chhattisgarh, Bemetara Open Jail, Open Jail Family, ओपन जेल क्या होती है, खुली जेल कैसे होती है, छत्तीसगढ़ ओपन जेल
Chhattisgarh Open Jail: कहते हैं जेल में जिंदगी खत्म सी हो जाती है। ना परिवार, ना घर…और ना ही कोई काम…आसपास बस ऊंची-ऊंची दीवारें, लोहे की सलाखें, हथियारबंद पुलिस और बंद कमरे…. लेकिन अगर जेल ऐसा बन जाये, जहां कैदी अपने परिवार के साथ रहे, खेती-रोजगार करें और फिर भी उनकी सजा जारी रहे।
सुनने में यह अटपटा लग रहा हो, लेकिन ये हकीकत होने वाला है। छत्तीसगढ़ में एक अनूठी जेल खुलने वाली है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राज्य की पहली ‘ओपन जेल’ शुरू होने जा रही है। आखिर यह जेल बाकी जेलों से कितनी अलग है? कौन यहां रह सकता है? क्या कैदी बाहर घूम सकते हैं? क्या वे अपने परिवार के साथ रहेंगे? आइए आसान भाषा में समझते हैं…
क्या होती है ओपन जेल (Open Jail)?
दरअसल ओपन जेल का आप्शन अभी काफी कम जगहों पर है। हालांकि विदेशों में कई देशों में इसका सफल संचालन होता रहा है। ओपन जेल, पारंपरिक जेलों से बिल्कुल अलग व्यवस्था है। यहां ऊंची दीवारें, लोहे की सलाखें, कंटीले तार और हर समय हथियारबंद सुरक्षाकर्मी नहीं होते। यह पूरी व्यवस्था विश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी के सिद्धांत पर आधारित होती है।
सरल शब्दों में कहें तो…
यह ऐसी जेल है, जहां सजा भी जारी रहती है और जिंदगी भी चलती रहती है।
कैदी अपनी सजा पूरी करते हुए सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
कौन-कौन रह सकते हैं ओपन जेल में?
हर कैदी को ओपन जेल की सुविधा नहीं मिलती।इसके लिए कई कड़े नियम बनाए गए हैं—
- केवल अच्छे आचरण वाले सजायाफ्ता कैदी
- जिनका जेल में रिकॉर्ड अनुशासित रहा हो
- जो आदतन अपराधी नहीं हों
- आमतौर पर जिनकी सजा पूरी होने में 1 से 2 वर्ष का समय बचा हो
- प्रशासन की जांच और अनुमति के बाद ही चयन
यानी यह सुविधा केवल उन कैदियों को दी जाती है, जिनके व्यवहार में सुधार दिखाई देता है।
कैसे होगी यहां की जिंदगी?
ओपन जेल में कैदी केवल समय नहीं काटेंगे, बल्कि अपना भविष्य भी बनाएंगे।
उन्हें मिलेगा—
परिवार के साथ रहने का अवसर
खेती करने की सुविधा
डेयरी और पशुपालन
कुटीर उद्योग से जुड़ने का मौका
कौशल विकास (Skill Training)
स्वरोजगार सीखने का अवसर
यानी जेल के भीतर ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
क्या कैदी जेल से बाहर जा सकेंगे?
हां, लेकिन पूरी तरह स्वतंत्र नहीं होंगे।
सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत पात्र कैदियों को काम के लिए सीमित और नियंत्रित स्वतंत्रता मिलेगी।उन्हें—
- तय समय पर बाहर काम करने की अनुमति
- समय पर वापस लौटना अनिवार्य
- नियमित रोल कॉल
- अनुशासन का पालन
यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसे दोबारा बंद जेल भेजा जा सकता है।
एक नजर में Open Jail
| सामान्य जेल | Open Jail |
|---|---|
| ऊंची दीवार | खुला परिसर |
| सलाखें | घर जैसा वातावरण |
| हमेशा बंद | नियंत्रित स्वतंत्रता |
| परिवार नहीं | परिवार साथ रह सकता है |
| सिर्फ सजा | सुधार + रोजगार |
| काम सीमित | खेती, डेयरी, उद्योग |
बेमेतरा की ओपन जेल की खास बातें
- राज्य की पहली ओपन जेल
- स्थान – ग्राम पथर्रा, जिला बेमेतरा
- क्षमता – 200 कैदी
- लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत
- अच्छे आचरण वाले आजीवन कारावास के बंदियों को मिलेगा प्रवेश
- परिवार के साथ रहने की सुविधा
- खेती, डेयरी और रोजगार से जुड़ने का अवसर
- पुनर्वास और समाज में दोबारा सम्मानजनक जीवन मुख्य उद्देश्य
मानसिक स्वास्थ्य पर भी होगा सकारात्मक असर
विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक बंद जेलों में रहने वाले कैदियों पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है। ओपन जेल में—
- तनाव कम होता है।
- जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
- परिवार के साथ रहने से मानसिक संतुलन बेहतर रहता है।
- समाज में लौटने की तैयारी आसान होती है।
- दोबारा अपराध की संभावना कम हो सकती है।
दुनिया और भारत में भी सफल है यह मॉडल
ओपन जेल की व्यवस्था केवल छत्तीसगढ़ में नहीं, बल्कि भारत के कई राज्यों में पहले से लागू है।राजस्थान की सांगानेर ओपन जेल, महाराष्ट्र, केरल और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में इस मॉडल के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। विदेशों में भी सुधारात्मक न्याय व्यवस्था (Reformative Justice) के तहत इस तरह की जेलों को सफल माना जाता है।
2021 में मिली थी मंजूरी
बेमेतरा की ओपन जेल को वर्ष 2021 में मंजूरी दी गई थी। इसके लिए पथर्रा गांव में लगभग 30 एकड़ शासकीय भूमि आवंटित की गई थी। तत्कालीन सरकार ने इसके निर्माण के लिए 22.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। अब जेल विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद यह परियोजना अमल में आ रही है।
जेल नहीं, सुधार की नई सोच
विशेषज्ञ मानते हैं कि आधुनिक न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल अपराधी को दंड देना नहीं, बल्कि उसे समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।ओपन जेल इसी सोच का हिस्सा है, जहां कैदियों को अनुशासन, रोजगार, परिवार और जिम्मेदारी के साथ दोबारा समाज से जोड़ने की कोशिश की जाती है।
FAQ
Open Jail क्या होती है?
यह ऐसी जेल होती है जहां अच्छे आचरण वाले कैदियों को नियंत्रित स्वतंत्रता के साथ रहने और काम करने की सुविधा मिलती है।
क्या कैदी घर जा सकते हैं?
नहीं। उन्हें केवल नियमों के अनुसार सीमित स्वतंत्रता मिलती है।
क्या परिवार साथ रह सकता है?
पात्र कैदियों को परिवार के साथ रहने की सुविधा दी जा सकती है।
क्या हर कैदी को ओपन जेल मिलती है?
नहीं। केवल अच्छे आचरण वाले पात्र कैदियों को।
छत्तीसगढ़ की पहली Open Jail कहां बनी है?
बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव में।










