न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Breaking : कांकेर से धमतरी मार्ग में NH – 30 पर तीन बड़े सड़क हादसे, इधर यात्री बस हाईवा से टकराई, उधर दूसरी बस डिवाइडर पर चढ़ी,फिर ट्रक सड़क किनारे खेत में पलटी

July 16, 2026 7:19 AM
---Advertisement---

धमतरी/कांकेर, 16 जुलाई 2026। बुधवार की देर रात नेशनल हाईवे – 30 पर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया, तीनों दुर्घटनाएं धमतरी – कांकेर मार्ग पर हुई है,जहां दो लोगों की घायल होने की ख़बर है,जबकि अन्य दो हादसों में कोई हताहत नहीं होने की जानकारी मिली है, वहीं पुलिस अब सभी मामलों की जांच कर रही है।

*पहला हादसा – पुरूर थाना क्षेत्र*

पहली घटना पुरूर थाना क्षेत्र में पुट्टू ढाबा के पास के पास की बताई जा रही है, जानकारी के मुताबिक यहां रायपुर से तोकापाल जा रही एक यात्री बस नेशनल हाइवे 30 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,दुर्घटना में बस के परिचालक हिरेंद्र वर्मा (32 वर्ष) और यात्री विशाल सिन्हा (40 वर्ष) घायल हो गए, बताया जा रहा है कि विशाल सिन्हा अपने परिवार के साथ रायपुर से तोकापाल जा रहे थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया।

*दूसरा हादसा – चारामा थाना क्षेत्र*

वहीं दूसरी घटना चारामा थाना क्षेत्र के झीपाटोला गांव के पास की है, जहां कांकेर से रायपुर जा रही महिंद्रा कंपनी की यात्री बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे – 30 के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई,इस हादसे में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है, खबरों की माने तो घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा,जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बहाल कराया गया, हालांकि हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*तीसरा हादसा – कंडेल के पास*

तीसरी घटना भी चारामा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे – 30 पर कंडेल के पास हुई, बताया जा रहा है कि यहां धमतरी की ओर जा रही कबाड़ से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी और पलट गई, राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक सुरक्षित है, प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment