न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

भूपेश बघेल-अजय चंद्राकर में हो गयी भिड़ंत: चंद्राकर के सवाल के बीच में भूपेश हो गये खड़े, तो शुरू हो गयी तकरार, सेवा ग्राम पर 29 करोड़ खर्च कर सरकार घिरी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नया रायपुर के सेवा ग्राम प्रोजेक्ट पर 129 करोड़ रुपये के खर्च को लेकर हंगामा। अजय चंद्राकर ने सरकार से जवाब मांगा, मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- प्रोजेक्ट पिछली सरकार में शुरू हुआ था।

July 16, 2026 7:32 AM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उस वक्त तनातनी का माहौल बन गया, जब अजय चंद्राकर के सवाल के बीच भूपेश बघेल अपनी बात को कहने की कोशिश कर रहे थे। अजय चंद्राकर ने इस पर आपत्ति जतायी, जिसके बाद भूपेश बघेल व अजय चंद्राकर के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गयी। दरअसल पूरा मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल का था।

प्रश्नकाल में अजय चंद्राकर ने नया रायपुर में निर्माणाधीन सेवा ग्राम परियोजना को लेकर सवाल पूछे। अजय चंद्राकर ने बिना सेटअप व उपयोगिता के 129 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए मंत्री ओपी चौधरी से जवाब जानना चाहा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने परियोजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

अजय चंद्राकर ने सदन में सवाल किया कि बिना पर्याप्त सेटअप और उपयोगिता सुनिश्चित किए 129 करोड़ रुपये कैसे खर्च कर दिए गए? उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह का खर्च बिजनेस रूल्स के तहत अनुमत है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी एक व्यक्ति की इच्छा पूर्ति के लिए 200 करोड़ रुपये तक खर्च नहीं किए जा सकते, ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी, यह सरकार स्पष्ट करे।

वित्त मंत्री ने दिया जवाब

इस पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सेवा ग्राम परियोजना की शुरुआत पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी सदन को उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बिजनेस रूल्स का किसी भी स्तर पर उल्लंघन न हो। साथ ही सेवा ग्राम का संचालन बेहतर और प्रभावी तरीके से हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

भूपेश बघेल व अजय चंद्राकर आपस में भिड़े

ओपी चौधरी व अजय चंद्राकर के सवाल-जवाब के दौरान ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सीट से खड़े हो गये। भूपेश बघेल को अपने सवालों के बीच खड़ा देख अजय चंद्राकर नाराज हो गये, उन्होंने भूपेश बघेल से पूछा, कि आप क्यों खड़े हो गये। जिसके बाद भूपेश बघेल ने कहा कि वो अध्यक्ष की अनुमति से खड़े हुए हैं। आप क्यों बोल रहे है, जिस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि वो इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उनका सवाल अभी खत्म नहीं हुआ है। भूपेश बघेल को अजय चंद्राकर का ये व्यवहार नागवार लगा।

भूपेश बघेल ने कहा कि अजय चंद्राकर हर किसी के सवाल में खड़े हो जाते हैं, तो ठीक है, लेकिन अगर वही उनके सवाल में कोई और खड़ा हो जाये, उन्हें नाराजगी हो जाती है। भूपेश बघेल इस दौरान कहते रहे…आप क्यों बोल रहे हैं, मैं अध्यक्ष जी की अनुमति लेकर खड़ा हुआ हूं। अजय चंद्राकर ने ये भी कह दिया कि, आप क्यों सफाई देने के लिए खड़े हो गये हैं, जिसके बाद भूपेश बघेल ने कहा कि वो किसी को सफाई देने के लिए खड़े नहीं हुए हैं। सदन में अजय चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तीखी बहस भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। सेवा ग्राम परियोजना को लेकर उठे सवालों ने विधानसभा में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को और तेज कर दिया।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment