न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Teachers Transfers Chhattisgarh 2026: छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं और प्रशिक्षकों के तबादले, तकनीकी शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने व्याख्याताओं और प्रशिक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

July 17, 2026 12:42 PM
---Advertisement---

Transfer News : छत्तीसगढ़ में इन दिनों खूब तबादले हो रहे है, पुलिस विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के अब तकनीकी शिक्षा विभाग में भी तबादले हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अधीन कार्यरत व्याख्याताओं और प्रशिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

जारी हुए ट्रांसफर आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर तबादले

जारी आदेश के अनुसार, संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अधीन कार्यरत कई व्याख्याताओं और प्रशिक्षकों को विभिन्न संस्थानों में स्थानांतरित किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र ही नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

कई जिलों के कर्मचारी हुए प्रभावित

इस स्थानांतरण आदेश से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ व्याख्याता और प्रशिक्षक प्रभावित हुए हैं। विभाग का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करना और जहां आवश्यकता अधिक है वहां पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराना है।विभाग का मानना है कि नई पदस्थापनाओं से तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों और प्रशिक्षकों की उपलब्धता बेहतर होगी। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

यहां देखिये ट्रांसफर लिस्ट

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment