न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Special Olympics Gothia Cup 2026: दिव्यांगता नहीं बनी बाधा, सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा; गोथिया कप-2026 में भारत को दिलाया कांस्य, कलेक्टर ने दी बधाई

July 18, 2026 9:09 AM
---Advertisement---

स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान

धमतरी,18 जुलाई 2026/धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सार्थक स्कूल, धमतरी के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के माध्यम से भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम में चयनित होकर स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 (Special Olympics Gothia Cup 2026) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि ने धमतरी, छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।

स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित गोथिया कप 2026 के ‘स्पेशल ओलंपिक्स ट्रॉफी’ वर्ग में भारत की स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीत लिया है। तीसरे स्थान के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने फिनलैंड को 2-1 से हराया
इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सत्यांशु दीप को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसी विशेष खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि सत्यांशु ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, सतत अभ्यास और उचित मार्गदर्शन मिलने पर विशेष बच्चे भी वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ समाज में सकारात्मक सोच को सशक्त करती हैं तथा समावेशी विकास की भावना को भी मजबूत बनाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सत्यांशु दीप भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सत्यांशु दीप, उनके माता-पिता एवं परिवारजनों, प्रशिक्षकों, सार्थक स्कूल, स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ तथा भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि सत्यांशु दीप की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेषकर दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास प्रदान करेगी।

उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, धमतरी डॉ. मनीषा पांडे ने भी सत्यांशु दीप को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले एवं प्रदेश के विशेष बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन, सार्थक स्कूल के नियमित प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों की मेहनत तथा परिवार के निरंतर सहयोग से सत्यांशु ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।

उल्लेखनीय है कि सत्यांशु दीप इससे पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप, रोहतक (हरियाणा) में देश के 23 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम में उनका चयन हुआ और उन्होंने स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर धमतरी जिले को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment