न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी: ITBP जवान का निधन, ड्यूटी पर तैनाती के लिए गुवाहटी लौटते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, हो गयी मौत, नारायणपुर कैंप में थे पदस्थ

धमतरी के ग्राम शंकरदहा निवासी ITBP जवान खिलेश कुमार ध्रुव का गुवाहाटी में निधन हो गया। नारायणपुर कैंप से लौटते समय तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हुई। 21 जुलाई को अंतिम संस्कार होगा।

July 20, 2026 11:38 AM
---Advertisement---

Dhamtari ITBP Jawan Death। ITBP जवान खिलेश कुमार की ड्यूटी ज्वाइन करने जाने के दौरान मौत हो गयी। खिलेश कुमार ध्रुव धमतरी जिले के रहने वाले थे। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में पदस्थ 32 वर्षीय जवान खिलेश कुमार ध्रुव का असम के गुवाहाटी कैंप लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि खिलेश कुमार ध्रुव नारायणपुर (छत्तीसगढ़) कैंप से पदस्थ थे।

नारायणपुर में ड्यूटी खत्म होने के बाद वो बटालियन के साथ वापस गुवाहाटी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद 19 जुलाई 2026 को उनका निधन हो गया। इस खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कल उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

देश सेवा के दौरान बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, खिलेश कुमार ध्रुव भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत थे और वर्तमान में गुवाहाटी (असम) में पदस्थापित थे। नारायणपुर में ड्यूटी पूरी करने के बाद वे वापस गुवाहाटी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

पंचायत सचिव के छोटे भाई थे खिलेश

दिवंगत जवान खिलेश कुमार ध्रुव ग्राम शंकरदहा निवासी गणपत राम ध्रुव के पुत्र थे। उनके बड़े भाई खूबचंद ध्रुव पंचायत विभाग में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। कम उम्र में देश सेवा के लिए समर्पित जवान के असामयिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

21 जुलाई को होगी अंतिम विदाई

परिजनों के अनुसार, जवान का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा और 21 जुलाई, मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

क्षेत्र में शोक, श्रद्धांजलि का दौर

ITBP जवान के निधन की खबर मिलते ही धमतरी जिले सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सर्व आदिवासी समाज, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment