न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

भूपेश बघेल का जूता ले गई पुलिस: दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: PM आवास तक मार्च, राहुल-प्रियंका सहित भूपेश व कई दिग्गज हिरासत में; भूपेश बोले- पुलिस मेरा जूता भी ले गई

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। रायपुर में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

July 21, 2026 4:48 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली/रायपुर। नई शिक्षा नीति और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल थे। वहीं, दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। नई दिल्ली जिले के डीसीपी ने राहुल गांधी से धरना समाप्त कर स्थान खाली करने का अनुरोध किया, लेकिन राहुल गांधी प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का फैसला किया।इस दौरान राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे सहयोग कर रहे हैं और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक हटने के लिए कहा जाए। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अलग-अलग बसों में बैठाकर हिरासत में ले लिया।

राहुल सड़क पर बैठे, कांग्रेस ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

हिरासत के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा हाथ पकड़ने पर राहुल गांधी ने अपना हाथ छुड़ाया और विरोध जताते हुए सड़क पर बैठ गए। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया। पार्टी ने कहा कि सरकार चाहे जितनी सख्ती कर ले, छात्रों के मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा।

भूपेश बघेल बोले- मेरा जूता भी ले लिया

प्रदर्शन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलिस ने उन्हें भी वरिष्ठ नेताओं के साथ बस में बैठाकर कहीं ले जाया। उन्होंने दावा किया कि “दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता भी ले लिया।”

रायपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर स्थित लोकभवन के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को लोकभवन की ओर बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई को आवश्यक बताया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment