न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Balod News: कक्षा में देर से पहुंचने पर छात्र से कथित मारपीट, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

July 22, 2026 11:13 AM
---Advertisement---11

Teacher FIR। छात्र को पीटने वाले शिक्षक की मुश्किल बढ़ गयी है। छात्र की शिकायत के बाद शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। मामला बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिली है कि बालोद के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक पर छात्र के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक मिनट देरी से पहुंचने पर विवाद

शिकायत के अनुसार, छात्र कक्षा में करीब एक मिनट की देरी से पहुंचा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर शिक्षक लोकेश्वर निषाद नाराज हो गए और छात्र के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

मारपीट का भी आरोप

परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की और उसका सिर पकड़कर दीवार से टकरा दिया। घटना के बाद छात्र घर पहुंचा और अपने माता-पिता को पूरी जानकारी दी।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

अगले दिन छात्र के परिजन डौंडी लोहारा थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक लोकेश्वर निषाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में आरोपों की जांच जारी है और पुलिस की विवेचना के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment