न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, 23 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, जानिये छत्तीसगढ़ में कहां-कहां बारिश हो रही है

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में 23 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी। प्रदेश में 381 मिमी औसत वर्षा दर्ज, रायगढ़ में फ्लाई ऐश मिश्रित काला पानी घरों में घुसा, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट।

July 23, 2026 4:43 AM
---Advertisement---11

Chhattisgarh Weather Update 23 July 2026। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले चार दिनों से छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश का ये दौर आज भी जारी रहेगा। लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों और जलाशयों को बड़ी राहत मिली है, वहीं कई जिलों में बाढ़, जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति भी बन गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 जुलाई को प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहेगा और अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में अब तक 381 मिमी औसत बारिश

इस वर्ष जून में मानसून की धीमी शुरुआत के कारण खेती और जलाशयों को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली। मौसम विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में 381 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जिससे शुरुआती बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो गई है।

सबसे अधिक बारिश वाले जिले—

  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: 613 मिमी
  • जांजगीर-चांपा: 575 मिमी

छत्तीसगढ़ में कहां-कहां बारिश हो रही है

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई—

  • सूरजपुर: 19 सेमी
  • छाल (रायगढ़): 15 सेमी
  • करतला (कोरबा): 15 सेमी
  • अंबिकापुर: 10 सेमी
  • रायपुर: 8 सेमी

रायगढ़ में फ्लाई ऐश मिश्रित काला पानी घरों में घुसा

लगातार बारिश के बीच रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 37 (दर्री डीपा) में निर्माणाधीन कॉलोनी की बाउंड्रीवाल टूट गई। इससे कॉलोनी में जमा फ्लाई ऐश (राखड़) मिश्रित काला पानी दर्जनों घरों में घुस गया।घरों में पानी भरने से फर्नीचर, घरेलू सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज खराब हो गए। स्थानीय लोगों ने कॉलोनाइजर पर अवैध भराव का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बारिश के साथ बढ़ीं मुश्किलें

लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियां और नाले उफान पर हैं, निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और कई ग्रामीण क्षेत्रों का सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है।हाल ही में कवर्धा में नाले में बहने से एक मासूम की मौत हो गई, जिससे प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

IMD का अलर्ट: इन राज्यों में भी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 28 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।छत्तीसगढ़ में 22 से 26 जुलाई के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

  • अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास न जाएं।
  • जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें।
  • बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
  • किसानों को मौसम विभाग की सलाह के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
  • मछुआरों को मौसम सामान्य होने तक जलाशयों और समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment