न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Jagdalpur ACB Action: थाने के अंदर 10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

जगदलपुर के कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को एसीबी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दो पक्षों में समझौता कराने के नाम पर घूस मांगने का आरोप।

July 29, 2026 12:57 PM
---Advertisement---11

Jagdalpur ACB Trap। ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। घूस लेते एक महिला हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा है। ये कार्रवाई बस्तर संभाग के जगदलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

अभी जांच चल रही है, लेकिन जो प्रारंभिक जानकारी आयी है, उसके मुताबिक, प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू पर दो पक्षों के बीच समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की।

शिकायतकर्ता जैसे ही केमिकल लगे 10 हजार रुपये महिला प्रधान आरक्षक को सौंपे, पहले से निगरानी कर रही एसीबी की टीम तत्काल कोड़ेनार थाने के भीतर पहुंच गई और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की टीम अब आरोपी महिला प्रधान आरक्षक से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्ती एक बार फिर चर्चा में है।

नोट- ये खबर अपडेट हो रही है, पेज को रिफ्रेश करते रहें….

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment