Daily Horoscope 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ राशि वालों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज आपकी मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रह सकता है। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से रुके हुए कार्यों में गति मिलेगी। किसी लाभदायक सूचना से भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी। आज कई मामलों में आपको सतर्क रहना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय पारिवारिक मतभेद बढ़ा सकता है। जोखिम वाले कार्यों में सावधानी बरतें। किसी के व्यवहार से मन आहत हो सकता है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियां आप सफलतापूर्वक पूरी करेंगे। पत्नी की कामयाबी गौरवान्वित करेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini)
अपनी बात दूसरों तक सही तरीके से पहुंचाने में कठिनाई महसूस हो सकती है। अनावश्यक खर्च और समय की बर्बादी संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत का अनुभव भविष्य में लाभ देगा। पड़ोसियों से विवाद गहरा सकता है। वाणी पर संयम रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
शारीरिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा महिलाओं पर कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा। कुछ दोस्तों की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं, थोड़ा संभलकर रिश्ते निभायें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
सिंह राशि (Leo)
कामकाज की अधिक चिंता मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार के सदस्यों के कार्यों को पूरा करने में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। लेकिन, पुराना बनाया प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। कुछ गाड़ी, घर, जमीन जैसी खरीदी का प्लान तैयार हो सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
योजनाओं में बदलाव करना आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें। निवेश करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। पुत्र की वजह से विवाद बढ़ सकता है। प्रेम विवाह दो परिवारों के विवाद की वजह बनेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
तुला राशि (Libra)
अधूरी जानकारी के आधार पर कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी छोटी-सी गलती परेशानी का कारण बन सकती है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी संभव है। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आफिस में सीनियर से कुछ विवाद हो सकता है। सहनशीलता रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन अंततः कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुछ कार्यों में हल्की बाधाएं आ सकती हैं। जमीन को लेकर किया गया पुराना डील टूट सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
धनु राशि (Sagittarius)
संपत्ति संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अभी कुछ देरी संभव है। मानसिक शांति थोड़ी कम रहेगी, लेकिन सीमित लाभ में भी संतोष बनाए रखेंगे। दोस्त की गद्दारी का दर्द सहना पड़ेगा। पत्नी के साथ रिश्ते को संभालकर रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर राशि (Capricorn)
परिवार की जिम्मेदारियों के कारण कार्यस्थल पर कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर बड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। धैर्य बनाए रखें। वाहन या जमीन किसी बड़े विवाद की वजह बन सकता है। पुलिस-कोर्ट की स्थिति बन सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
कुंभ राशि (Aquarius)
मांगलिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी का सहयोग आर्थिक और मानसिक रूप से लाभ देगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज कुछ बड़ी इच्छा पूरी होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
मीन राशि (Pisces)
तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की नाराजगी से बचने के लिए कार्यों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आयेगी, लेकिन परिवार का अड़ंगा भी लग सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
व्यापार-भविष्य (24 जुलाई 2026)
आज आषाढ़ शुक्ल दशमी तथा अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से लाल रंग की वस्तुओं, तिलहन तथा सफेद रंग की वस्तुओं में तेजी के संकेत हैं। वहीं गेहूं और चना में भी मजबूती का रुख देखने को मिल सकता है। कारोबारियों के लिए बाजार पर सतर्क नजर रखना लाभदायक रहेगा।
आज का भाग्यांक: 5719 (शुभ)




















