न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Antagarh News: दो शिक्षक निलंबित, पढ़ाई छोड़ शराब पीकर घूमने मामले में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

कांकेर के अंतागढ़ क्षेत्र में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। कोयलीबेड़ा विकासखंड के दो शिक्षकों को कार्य में लापरवाही और शराब के नशे में स्कूल आने की शिकायत सही मिलने पर DEO ने निलंबित किया।

July 29, 2026 12:57 PM
---Advertisement---11

Teacher Suspend। पढ़ाई छोड़ मटरगश्ती करने वाले शिक्षकों पर गाज गिरी है। शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षकों पर आरोप था कि वो पढ़ाना छोड़ शराब पीकर इधर-उधर घूमते रहते थे। मामला कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र का है। जहां शिक्षा विभाग ने कार्य में लापरवाही और शराब के नशे में विद्यालय आने वाले शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोयलीबेड़ा विकासखंड में शिकायतों की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच में सही मिली शिकायतें

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत केसेकोड़ी अंतर्गत गट्टाकाल के प्रधान अध्यापक नरेश मरकाम और संबलपुर के सहायक शिक्षक कमलेश रावटे के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि दोनों शिक्षक कार्य में लापरवाही बरतते हैं और कई बार शराब के नशे में विद्यालय पहुंचते हैं।शिक्षा विभाग द्वारा शिकायतों की जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए। शिकायत के आधार पर जब शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की, तो आरोप सही निकला, जिसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से दोनों के सस्पेंशन का आदेश जारी किया गया है।

निलंबन अवधि में BEO कार्यालय रहेगा मुख्यालय

जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय, अंतागढ़ निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) देय होगा।

शिक्षा विभाग का सख्त संदेश

इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग की अनुशासनात्मक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि विद्यालयों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और शराब के नशे में ड्यूटी करने जैसे मामलों में किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment