न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

ACB Trap: सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, फर्मासिस्ट की शिकायत पर रंगे हाथों दबोचे गये, 10000 रिश्वत लेते महिला कांस्टेबल भी पकड़ायी

सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एसीबी बिलासपुर ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप।

July 29, 2026 12:57 PM
---Advertisement---11

Civil Surgeon Arrested। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डभरा कॉलेज मोड़ के पास ट्रैप ऑपरेशन के दौरान की गई।

Read Also- Jagdalpur ACB Action: थाने के अंदर 10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

पे-डेटा भेजने के बदले मांगी थी 1 लाख की रिश्वत

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में अटैच फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल उनके पे-डेटा को सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई।

डभरा में रिश्वत लेते ही दबोचा

एसीबी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को अपने अस्थायी निवास, डभरा बुलाया था। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। जैसे ही डॉ. पटेल ने 1 लाख रुपये की रिश्वत ली, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें डभरा कॉलेज मोड़ के पास रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की पूछताछ और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

एक दिन पहले महिला हेड कांस्टेबल भी हुई थी गिरफ्तार

गौरतलब है कि गुरुवार को भी एसीबी ने भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला हेड कांस्टेबल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।आरोप था कि महिला हेड कांस्टेबल सड़क दुर्घटना में जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने और मामले के सेटलमेंट के नाम पर रिश्वत की मांग कर रही थी। लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्ती को उजागर कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment