आज का राशिफल 25 जुलाई 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक मामलों, निर्णय लेने और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है। कुछ सावधानियां भी जरूरी है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपकी रचनात्मक सोच आपको नई पहचान दिला सकती है। लंबे समय से जिस काम पर मेहनत कर रहे थे, उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और मानसिक तनाव भी कम रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। बेवजह किसी से उलझने से बचें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक मामलों में संतुलित सोच आपको फायदा दिलाएगी। पत्नी की वजह से तनाव रहेगा, लेकिन वक्त सब सही कर देता है। धैर्य बनायें रखें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार रहेगा। रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा। यदि कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। पुत्री का विवाह काफी चिंता बढ़ायेगा, लेकिन अगस्त 16 के बाद कुछ अच्छा होगा।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
परिवार और निजी जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आपने जो प्रापर्टी ली थी, उसमें विवाद हो सकता है। थोड़ा संयमित रहें।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पर्याप्त आराम और अच्छी नींद आपकी सेहत के लिए जरूरी रहेगी। प्रेम को खुलेआम उजागर करने से बचें, कुछ विवाद होने वाला है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन नए संपर्क बनाने और पुराने रिश्तों को मजबूत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। जिस दोस्त पर आप हद ये ज्यादा यकीन कर रहे हैं, हर राज बताने से बचें।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। सकारात्मक सोच के साथ लिए गए फैसले आपको सफलता दिला सकते हैं। गुस्से और जल्दबाजी से बचें, वरना छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है। पत्नी का स्वास्थ्य चिंता बढ़ाने वाला है। कुछ फिजुलखर्ची होगी, व्यवहार संयमित रखिये।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज किसी भी फैसले से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। टीमवर्क से बेहतर परिणाम मिलेंगे और आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे। आज बहुत अच्छा दिन है। कुछ सपने भी पूरे होने वाले हैं।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें और अवसरों को हाथ से न जाने दें। साझेदारी में किया गया काम भविष्य में लाभ दे सकता है। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज खुद के लिए समय निकालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नई चीजें सीखने और अपने शौक को समय देने का मौका मिलेगा। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें। अच्छा वक्त शुरू हो गया है। आज पूरे दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
मन में चल रही उलझनों को दूर करने के लिए भरोसेमंद लोगों की सलाह लें। नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी उपलब्धियों की सराहना हो सकती है और कोई नया अवसर भी मिल सकता है। पुत्र की वजह से गर्व का अहसास होने वाला है।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज बातचीत और यात्रा से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखें। किसी पुराने परिचित से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए खुद को थोड़ा आराम भी दें। पत्नी के सहयोग से आपका व्यापार ऊंचाईयों को छुएगा, पत्नी पर अविश्वास करने से बचें।






















