न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Ambikapur Theft News : स्कूल गयी थी शिक्षिका, इधर तीन चोरों ने घर का कैश-जेवर सब कर दिया पार, CCTV में कैद हुई घटना

अंबिकापुर के केदारपुर में निजी स्कूल की शिक्षिका के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी। तीन नाबालिगों ने लाखों के जेवर, नकदी और बर्तन चुराए। पुलिस ने दो नाबालिग और एक कबाड़ी को हिरासत में लिया।

July 29, 2026 12:57 PM
---Advertisement---11

अंबिकापुर। शिक्षिका के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों का सामान पार कर दिया। शिक्षिका घर का ताला लगाकर स्कूल गयी थी, लौटी तो चोरों ने पूरा सामान पार कर दिया था। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में दिनदहाड़े चोरी की इस घटना ने सनसनी फैला दी। शहर के केदारपुर पानी टंकी के पास स्थित एक निजी स्कूल की शिक्षिका के सूने मकान को तीन नाबालिग चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के जेवर, नकदी और कीमती बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को हिरासत में लिया है।

स्कूल गई थीं शिक्षिका, पीछे से घर में घुसे चोर

पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार केदारपुर पानी टंकी के पास रहने वाली सरिता सिन्हा, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, 22 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे घर में ताला लगाकर स्कूल चली गई थीं। दोपहर करीब 3 बजे जब वह वापस लौटीं तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला और आलमारी खुली थी।जांच करने पर पता चला कि घर का पिछला दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे थे और वारदात को अंजाम दिया था।

लाखों के जेवर, नकदी और पीतल-कांसे के बर्तन चोरी

चोर घर से सोने की एक चेन, चार अंगूठियां, चांदी के सिक्के, नकद राशि, कांसे और पीतल के कई कीमती बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना की सूचना मिलने के बाद पड़ोसियों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में दोपहर 12:54 बजे तीन नाबालिग घर की ओर जाते दिखाई दिए, जबकि करीब 2:35 बजे वही तीनों एक बोरी में सामान लेकर निकलते नजर आए।दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दो नाबालिग और कबाड़ी पुलिस हिरासत में

शिक्षिका के पति ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को हिरासत में लिया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिगों ने चोरी का सामान कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment