न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी : देवपुर को मिला पहला पानी टैंकर, ग्रामीणों में खुशी की लहर,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा बोले— अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता

July 29, 2026 12:57 PM
---Advertisement---11

धमतरी, 25 जुलाई 2026। जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत देवपुर में आज शनिवार को कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने गांव को पहला पानी टैंकर समर्पित किया,लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही मांग पूरी होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल को जल संकट से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने कहा कि वे जनता के सेवक हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इस पानी टैंकर के माध्यम से गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर जल उपलब्ध कराया जा सकेगा,उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

श्री सार्वा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर गांव और हर घर तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनहित से जुड़े हर मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा।

पानी टैंकर मिलने पर गांव के सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीण अध्यक्ष सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से पानी टैंकर की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है, जिससे अब गांव को अपना पहला पानी टैंकर मिलने से सार्वजनिक कार्यों, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरत के समय जल आपूर्ति की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। पहले किसी भी आयोजन के लिए बाहर से किराये पर टैंकर मंगवाना पड़ता था,जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव के स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण तथा सीसी रोड बनाने की मांग भी जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखी। इस पर श्री सार्वा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पंचायतों को विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रस्ताव और प्रावधान के अनुसार देवपुर में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच आत्माराम नेताम ने की। विशेष अतिथियों के रूप में अनिल राय (उपसरपंच), रूपेंद्र साहू (भाजपा मंडल महामंत्री), रामगोपाल साहू (मीडिया प्रभारी), आरती ध्रुव (पूर्व सरपंच), नीलम साहू (पूर्व उपसरपंच), संतोष ध्रुव (सचिव), खेमेंद्र साहू (ग्रामीण अध्यक्ष), भाजपा कार्यकर्ता हनी कश्यप, रवि भट्ट, वार्ड पंच श्रीमती रेशमी भरत, सुरेश कुमार, चंद्रिका साहू, अंजू निर्मलकर, चित्रांश नागवंशी (जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो), सुनील यादव (उपसरपंच, ग्राम पंचायत भीतररास) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment