न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के शिक्षक अभ्यर्थी कर रहे हैं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कॉकरोच जनता पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके से मुलाकात, रायपुर में आंदोलन की तैयारुी?

छत्तीसगढ़ में भी कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री की तैयारी? D.El.Ed अभ्यर्थियों ने CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके से मांगा समर्थन। नवा रायपुर में सात महीने से धरने पर बैठे D.El.Ed अभ्यर्थियों ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके से मुलाकात कर अपनी मांगों के समर्थन की अपील

July 29, 2026 12:56 PM
---Advertisement---11

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब छत्तीसगढ़ तक पहुंचता नजर आ रहा है। नवा रायपुर में पिछले करीब सात महीनों से नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे D.El.Ed (डीएलएड) अभ्यर्थियों ने कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके से मुलाकात कर अपनी मांगों के समर्थन की अपील की है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि आवश्यक योग्यता होने के बावजूद उन्हें सहायक शिक्षक भर्ती में नियुक्ति नहीं मिली। उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अभिजीत दीपके से रायपुर आकर उनके आंदोलन को समर्थन देने का आग्रह किया है।

जंतर-मंतर में हुई मुलाकात

डीएलएड संघ के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अभिजीत दीपके से मुलाकात की। संघ के प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रहे आंदोलन और अभ्यर्थियों की मांगों की जानकारी दी। साथ ही उनसे रायपुर आकर आंदोलन को समर्थन देने का अनुरोध किया गया।

सात महीने से जारी है धरना

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे नवा रायपुर में पिछले सात महीने से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। उनकी मुख्य मांग सहायक शिक्षक के 1316 पदों के लिए काउंसलिंग कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की है।अभ्यर्थियों के मुताबिक, उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि योग्य उम्मीदवारों को न्याय दिलाना है।

“हम इस्तीफा नहीं, न्याय चाहते हैं”

डीएलएड अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि वे नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वो सात महीने से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिये। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

रायपुर आने का दिया न्योता

अभ्यर्थियों ने अभिजीत दीपके को रायपुर आकर धरनास्थल पर पहुंचने और आंदोलन को समर्थन देने का निमंत्रण भी दिया है। अब देखना होगा कि कॉकरोच जनता पार्टी इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में सक्रिय भूमिका निभाती है या नहीं।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment