न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

गौरेला के परमात्मानंद संस्कृत विद्यालय में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, 50 से अधिक छात्र सुरक्षित निकाले गए

गौरेला के परमात्मानंद संस्कृत उच्चतर विद्यालय में देर रात भीषण आग लग गई। फर्नीचर और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए, जबकि छात्रावास में रह रहे 50 से अधिक छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

July 29, 2026 12:55 PM
---Advertisement---11

School Fire : स्कूल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 50 से ज्यादा छात्रों को आनन-फानन बाहर निकाला गया। घटना जीपीएम जिले के गौरेला स्थित गोरखपुर के परमात्मानंद संस्कृत उच्चतर विद्यालय में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विद्यालय के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि समय रहते छात्रावास में रह रहे 50 से अधिक छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

रात 12:30 बजे दिखीं आग की लपटें

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:30 बजे स्थानीय लोगों ने विद्यालय परिसर से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख नगर पालिका परिषद पेंड्रा के दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों तथा पुलिस के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे छात्रावास व विद्यालय के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया।

छात्रावास से सुरक्षित निकाले गए 50 से अधिक छात्र

आग की भयावहता को देखते हुए सबसे पहले छात्रावास में सो रहे 50 से अधिक छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय पर किए गए राहत कार्य के कारण किसी भी छात्र या कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट

आग की चपेट में आने से विद्यालय के कई कमरों में रखा फर्नीचर, शैक्षणिक सामग्री, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये की क्षति होने की संभावना जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि बच्चों के खेल-खेल में किसी जलती सामग्री या चिंगारी के विद्यालय के ऊपरी हिस्से में रखे सामान तक पहुंचने से आग भड़क गई। हालांकि पुलिस और संबंधित विभागों ने स्पष्ट किया है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।

दमकल और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे छात्रावास और विद्यालय के अन्य हिस्सों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।विद्यालय में हुई इस घटना के बाद छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का विस्तृत आकलन कराया जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment