न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी: रिमझिम बारिश के बीच घटुला में सजी बाल चौपाल 2.0, बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा बोली, जागरूक और सुरक्षित बच्चे ही विकसित समाज की सबसे मजबूत नींव है…

July 29, 2026 12:55 PM
---Advertisement---11

धमतरी,28 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा धमतरी से लगभग 85 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम घटुला‌ के शासकीय हाईस्कूल में बाल चौपाल 2.0 का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच आयोजित इस बाल चौपाल में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के समक्ष अपनी बातें रखीं और विभिन्न विषयों पर खुलकर संवाद किया। वही शासकीय हाई स्कूल घटुला का औचक निरीक्षण कर वहां की अव्यवस्था देख नाराजगी जाहिर कर संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रोचक गतिविधियों और खेलों के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सांप-सीढ़ी के माध्यम से बच्चों ने बाल अधिकारों की जानकारी प्राप्त की और अच्छी आदतों को अपनाने तथा बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश लिया। वहीं गुड टच–बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार एवं बाल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बच्चों ने खुलकर चर्चा की।इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि जागरूक और सुरक्षित बच्चे ही विकसित समाज की सबसे मजबूत नींव हैं। प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा या गलत व्यवहार के खिलाफ बच्चों को निडर होकर आवाज उठानी चाहिए।उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने, डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी समस्या की जानकारी अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बाल चौपाल 2.0 के माध्यम से बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास और बाल अधिकारों के प्रति समझ विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया।

आयोग की दो दिवसीय धमतरी प्रवास के तहत आज शाम “समझदार पालक–सशक्त प्रदेश” कार्यक्रम के अंतर्गत “बदलते परिवेश में बच्चों का बदलता व्यवहार” विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार में अभिभावकों, शिक्षकों एवं बाल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों के साथ बच्चों के मानसिक, सामाजिक एवं व्यवहारिक बदलावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा सकारात्मक पालन-पोषण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

वहीं 29 जुलाई को आयोग द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला बाल कल्याण समिति के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्य, विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तथा एकीकृत बाल संरक्षण योजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिले में बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों एवं समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, महेश मरकाम जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष ह्रदय साहू, सोमेंद्र साहू परियोजना अधिकारी नगरी… राकेश चौबे भाजपा बेलर मण्डल सहप्रभारी जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी,राजेश गोंसाई,भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलरगांव हुमित लिमजा, जनपद सदस्य मौसमी मंडावी, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवांशी, मोरजध्वज सेन, सरपंच सिरसिदा नरसिंह मरकाम, मोनू साहू सहित ग्रामीण स्कूली बच्चे और विभागीय अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment