Police Transfer। पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जिले के कई थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत 6 प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना की गई है।
जानकारी के अनुसार, परपा, बस्तर, नगरनार और नक्सल सेल सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा महिला थाना प्रभारी को भी बदला गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
एसपी शलभ सिन्हा द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद पुलिस महकमे में इसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी माना जा रहा है।




















