न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

VSK ऐप जुलाई वेतन:VSK App News शिक्षकों को बड़ी राहत, जुलाई का वेतन नहीं रुकेगा; शिक्षा विभाग की बैठक में निर्णय

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि VSK ऐप की तकनीकी समस्या के कारण जुलाई माह का वेतन नहीं रोका जाएगा। DEO और संयुक्त संचालकों को नए निर्देश जारी किए गए हैं।

July 30, 2026 7:28 AM
VSK App video conferencing
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण जिन शिक्षकों के जुलाई माह के वेतन पर संकट मंडरा रहा था, उन्हें अब राहत मिल गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि VSK ऐप की तकनीकी दिक्कतों के आधार पर जुलाई माह का वेतन नहीं रोका जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देश

दरअसल आज शिक्षा विभाग की अहम बैठक हुई। बैठक में दी गयी जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों के साथ आयोजित संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह निर्देश दिये गये हैं। बैठक में विभिन्न जिलों से VSK ऐप में तकनीकी समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया।

तकनीकी समस्या का होगा समाधान

बैठक में बताया गया कि जुलाई माह के दौरान VSK ऐप में तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं, जिनके समाधान के लिए विभाग स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। जब तक समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो जाती, तब तक शिक्षकों के वेतन पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

नेटवर्क वाले क्षेत्रों के लिए भी व्यवस्था

शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन स्कूलों में VSK ऐप नेटवर्क या तकनीकी कारणों से संचालित नहीं हो पा रहा है, वहां की वास्तविक स्थिति का विवरण संबंधित कलेक्टर के हस्ताक्षर से उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा। इससे ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों को किसी प्रकार की प्रशासनिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जुलाई का वेतन नहीं रोका जाएगा

बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि जुलाई माह का वेतन VSK ऐप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर नहीं रोका जाएगा। यानी यदि किसी शिक्षक की उपस्थिति तकनीकी कारणों से ऐप में दर्ज नहीं हो सकी है, तो केवल इसी आधार पर वेतन रोकने की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

यह फैसला उन हजारों शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है, जो पिछले कुछ दिनों से VSK ऐप की तकनीकी खामियों के कारण वेतन कटौती और भुगतान रुकने की आशंका से चिंतित थे।

________________________________________

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment