न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख, अफसरों को दिये ये निर्देश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर दीपक रात्रे की मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की निंदा करते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

July 31, 2026 7:03 PM
---Advertisement---11

रायपुर/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बलौदाबाजार और दूसरा सक्ती जिले का रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मृत व घायल दोनों जम्मू कश्मीर में मजदूरी का काम किया करता था। हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक राठौर, सक्ती जिले के बुंदेली का निवासी था, जबकि घायल भूपेंद्र भार्डिया, बलौदा बाजार जिले के छुईहा धनसीर का निवासी

जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के किलाम गांव में आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों को गोली मार दी। एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में सर्जरी हो रही है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा… pic.twitter.com/ckzTGO8ZZj

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दीपक राठौर (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भूपेंद्र कुमार (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कुलगाम में हुए इस बर्बर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की जान गई है, जो बेहद दुखद और निंदनीय है।

उपराज्यपाल ने बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की जानकारी ली है। उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान और तेज करने तथा हमलावरों को जल्द से जल्द ढेर करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां हमले में शामिल आतंकियों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment