न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

LPG Price Cut 1 August 2026: कमर्शियल सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, लेकिन उज्ज्वला योजना के कुछ लाभार्थियों को लगेगा झटका

LPG Price Cut: 1 अगस्त 2026 से 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता। जानें घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नया नियम और प्रमुख शहरों की कीमतें।

August 1, 2026 3:03 AM
---Advertisement---11

LPG Price Cut:  आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो गयी है। महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल डीजल तक के भाव तय होते हैं। आज अगस्त माह का पहला दिन कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹200 से 212 रुपये तक की कटौती की है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के कुछ लाभार्थियों के लिए एक अहम नियम भी लागू है, जिससे उन्हें अगले सिलेंडर पर ₹300 तक अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

नई दरों के अनुसार प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं—

  • दिल्ली: ₹2,728 (₹202 की कटौती)
  • कोलकाता: ₹2,872.50 (₹209 की कटौती)
  • पटना: ₹3,018
  • लखनऊ: ₹2,860.50

जुलाई 2026 में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹183.50 तक घटाए गए थे। इस तरह दिल्ली में दो महीनों के भीतर कुल ₹375.50 की राहत मिल चुकी है।

घरेलू LPG सिलेंडर के नए रेट

14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं—

शहर घरेलू LPG की कीमत
मुंबई ₹941.50
बेंगलुरु ₹944.50
अहमदाबाद ₹949
गुरुग्राम ₹949
जयपुर ₹952.50
चेन्नई ₹957.50
कोलकाता ₹968
लखनऊ ₹976.50
हैदराबाद ₹994
श्रीनगर ₹1,058
लेह ₹1,196.50

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अहम अपडेट

अगर आप उज्जवला गैस योजना के उपक्भोक्ता है, तो आपके लिए भी बड़ा अपडेट है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को सरकार चालू वित्त वर्ष में केवल 4 एलपीजी सिलेंडरों पर ₹300-₹300 की सब्सिडी दे रही है। यदि किसी लाभार्थी ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2026 के बीच अपने चारों सब्सिडी वाले सिलेंडर रिफिल करा लिए हैं, तो अगस्त में मिलने वाले पांचवें सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को पांचवां सिलेंडर सामान्य (बिना सब्सिडी) दर पर खरीदना होगा, जिससे उनकी जेब पर लगभग ₹300 का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कारोबारियों को राहत, घरेलू उपभोक्ताओं को इंतजार

कमर्शियल एलपीजी सस्ता होने से होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों की लागत कम होगी। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिली है, क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी गई हैं। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने सब्सिडी कोटे का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी, ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके। हालांकि फिलहाल गैस सिलेंडर में कमी के कोई आसार नहीं होगा।

कामर्शियल गैस के दाम होने का असर

कामर्शियल गैस के दामों में कमी का बड़ा असर होटल कारोबार में दिखेगा। खासकर छोटे कारोबारियों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा। हाल के महीने में कामर्शियल गैस के दामों में बढोत्तरी से होटल कारोबारी काफी परेशान थे। मेन्यु के दाम में बढोत्तरी हो गयी थी। दामों में कटौती के बाद अब उन्हें राहत मिलेगी। हालांकि एक सवाल अभी भी है कि क्या बढ़े हुए खाने के मेन्यु के दामों में क्या कटौती होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment