न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 4 अगस्त तक भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में आज कहां-कहां हो रही बारिश

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 4 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। जानिए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान।

August 1, 2026 5:49 AM
---Advertisement---11

Chhattisgarh Rain Alert। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 1 अगस्त से 4 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। छत्तीसगढ़ में आज कहां-कहां बारिश होगी, लगातार लोग इसकी जानकारी चाह रही

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच दो दिन रायपुर सहित कई जिलों में बारिश नहीं हुई, लेकिन अब फिर से बारिश जोर पकड़ने वाला है। हालांकि छत्तीसगढ़ की बात करें तो इस सप्ताह लगातार हुई बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। खासकर बलौदाबाजा, धमतरी, गरियाबंद जैसे जिलों की स्थिति काफी बुरी रही। निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

डीप डिप्रेशन और मानसून ट्रफ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर बना गहरा निम्न दबाव (डीप डिप्रेशन) अब कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव क्षेत्र में बदल रहा है। इसके बावजूद इसका असर छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत पर बना हुआ है।वहीं, मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बनी हुई है और जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है। इसके अलावा मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर से विदर्भ तक फैला शीयर जोन और असम के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 3 से 6 अगस्त के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

बिजली गिरने और तेज हवाओं से सावधान रहने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे, जबकि झोंकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की अपील

लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Focus Keyword:

Meta Description:

URL Slug:

Tags:

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment