Raipur Breaking: ट्रैफिक DCP की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने दे दी जान, अमलीडीह पुलिस क्वार्टर में मिला शव
रायपुर। एक जवान ने अपनी जान दे दी है। राजधानी की इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में तरह तरह की चर्चा है। जवान का नाम कुलदीप मिश्रा बताया जा रहा है। ट्रैफिक डीसीपी अर्चना झा की सुरक्षा में तैनात आरक्षक कुलदीप मिश्रा ने कथित तौर पर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक और हड़कंप का माहौल है।
घटना की जांच राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
पुलिस की तरफ से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना अमलीडीह स्थित पुलिस क्वार्टर की है। आरक्षक कुलदीप मिश्रा ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई।पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई सुसाइड नोट या अन्य अहम सुराग मिलता है, तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस खबर को अपडेट की जा रही है, पेज रिफ्रेश करते रहे..


















