न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: संकष्टी गणेश चतुर्थी पर कैसा रहेगा आपका दिन? जानें 12 राशियों का आज का राशिफल

2 August 2026 Rashifal: आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी पर चंद्रमा का कुंभ से मीन राशि में गोचर और मंगल का मिथुन में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

August 2, 2026 3:29 AM
---Advertisement---11

धर्म डेस्क। आज 2 अगस्त 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज श्रावण (सावन) मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का पावन व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व माना जाता है। वैसे भी आज रविवार का दिन हिंदू धर्म में काफी मान्यता रखता है।

ज्योतिषीय दृष्टि से भी आज का दिन खास है। चंद्रमा दिनभर कुंभ राशि में रहकर रात्रि में मीन राशि में प्रवेश करेगा, वहीं मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। चलिये पहले देखते हैं आज का पंचांग

आज का पंचांग (2 अगस्त 2026)

  • तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्थी (रात्रि 11:16 बजे तक), इसके बाद पंचमी
  • नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद (रात्रि 09:37 बजे तक), फिर उत्तराभाद्रपद
  • योग: अतिगण्ड (रात्रि 10:29 बजे तक), इसके बाद सुकर्मा योग
  • करण: बव (सुबह 11:15 बजे तक), फिर बालव
  • सूर्य राशि: कर्क
  • चंद्र राशि: कुंभ, रात्रि में मीन में प्रवेश
  • चंद्रोदय: रात्रि 09:20 बजे (संकष्टी व्रत पारण)

शुभ मुहूर्त

  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:19 से 01:11 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 01:19 से 02:59 बजे तक

राहुकाल

  • शाम 05:30 से 07:11 बजे तक

आज का राशिफल (2 अगस्त 2026)

मेष राशि

दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और भाइयों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कुछ नयी शुरुआत होने वाली है।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। व्यापार में कुछ नुकसान हो तो चिंता मत कीजिये, जल्द ही नया दौर शुरू होने वाला है।

मिथुन राशि

व्यापार और करियर में उन्नति के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अच्छा अवसर मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। सरकारी या कागजी कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मुद्दे पर क्लेश हो सकता है।

कन्या राशि

दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर धैर्य और संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आयेगी, लेकिन मांगलिक कार्य में व्यवधान आयेगा।

तुला राशि

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।नयी खरीदी का अभी अनुकूल वक्त नहीं है।

वृश्चिक राशि

परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। आज बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कुछ घटना हो सकती है।

धनु राशि

ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पत्नी के साथ विवाद को ज्यादा ना बढ़ाये।

मकर राशि

आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों या अनुभवी लोगों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाई के साथ किया कारोबार आपके व्यवहार की वजह से टूट सकता है। बेहतर होगा, स्थिति को सामान्य कर ले।

कुंभ राशि

करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नए अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। पार्टनरशिप में किया काम आज टूट सकता है।

मीन राशि

रात्रि में चंद्रमा के आपकी राशि में प्रवेश करने से भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है। संध्या समय भगवान गणेश की पूजा करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। व्यावहार संयमित रखिये, यही आपके विवाद की वजह बनेगा।

आज का विशेष उपाय

संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और लाल पुष्प अर्पित करें। रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दें और इसके बाद व्रत का पारण करें। ऐसा करने से विघ्नों का नाश होता है तथा सुख-समृद्धि और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment