न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ Weather Update: 3 से 8 अगस्त तक फिर बढ़ेगा बारिश का दौर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 3 से 8 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। जानें ताजा मौसम अपडेट।

August 3, 2026 5:24 AM
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। चार दिन से थमी बारिश, फिर से रफ्तार पकड़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विभाग ने 3 से 8 अगस्त के दौरान कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली गिरने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे में कैसी रही बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक मानसूनी वर्षा सामान्य के करीब बनी हुई है, हालांकि औसत से लगभग 5 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि 8 अगस्त तक होने वाली बारिश के दौरान कई जगहों पर भारी से भारी बारिश की भी चेतावनी दी गयी है।

3 से 8 अगस्त तक बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 8 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा भी देखने को मिल सकती है।विशेष रूप से 3 से 8 अगस्त के बीच प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

गरज-चमक और आकाशीय बिजली का भी खतरा

मौसम विभाग ने 3 से 6 अगस्त के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

आसपास के राज्यों में भी असर

मौसम प्रणाली का प्रभाव केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अलग-अलग तिथियों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

  • गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।
  • बिजली चमकने पर पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें।
  • मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment