न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Holiday Sant Ravidas Jayanti: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, संत रविदास जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में संत गुरु रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार, नवा रायपुर में चौक नामकरण समेत कई बड़े ऐलान किए गए।

August 4, 2026 9:12 AM
---Advertisement---11

Chhattisgarh me chhutti। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में नये सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में आयोजित के कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही संत गुरु रविदास के सम्मान में राज्य स्तर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान कार्यक्रम में की, जहां वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी से युक्त कलश का वितरण भी किया गया।

संत रविदास के सम्मान में कई बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि संत गुरु रविदास के विचार समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश देते हैं। उनके सम्मान में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं—

• संत गुरु रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।
• गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू किया जाएगा।
• राज्य स्थापना दिवस (नवंबर) के अवसर पर यह राज्य अलंकरण प्रदान किया जाएगा।
• छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में संत रविदास का संदेश अंकित किया जाएगा।
• नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत गुरु रविदास के नाम पर रखा जाएगा।
• माघ पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास जयंती पर अवकाश रहेगा।
• इस अवसर पर मांस और मदिरा की दुकानें भी बंद रखने की घोषणा की गई।

बड़ी संख्या में पहुंचे संत और समाज प्रमुख

कार्यक्रम में प्रदेशभर से साधु-संत, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य संत गुरु रविदास के सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment