न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Cabinet Meeting Today कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, कैशलेस हेल्थ बीमा और ज्ञानेश्वरी के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पर लग सकती है मुहर

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी। कैशलेस हेल्थ बीमा, ज्ञानेश्वरी यादव के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, बाढ़ राहत और किसानों से जुड़े मुद्दों पर फैसला संभव है।

August 5, 2026 8:15 AM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
---Advertisement---11

CG Cabinet News। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज 5 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में चल रही है। मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, किसानों से जुड़े विषयों के अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट फैसला ले सकती है।

बैठक में सबसे अहम एजेंडा कैशलेस हेल्थ बीमा योजना का माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस योजना का प्रारूप तैयार कर चुका है और कर्मचारी संगठनों के साथ पहले चरण की चर्चा भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश के कर्मचारियों को इलाज के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में यह फैसला लिया जा सकता है।

वहीं, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी बैठक का प्रमुख एजेंडा रहेगी। प्रभावित जिलों की स्थिति, राहत वितरण और आगे की रणनीति पर भी मंत्रिपरिषद विचार करेगी। किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कृषि विभाग के प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक के फैसलों पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, खिलाड़ियों और आम जनता की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी। कैशलेस हेल्थ बीमा, ज्ञानेश्वरी यादव के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, बाढ़ राहत और किसानों से जुड़े मुद्दों पर फैसला संभव है।

 

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment