न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

15 अगस्त को लेकर शिक्षा विभाग का आदेश: स्कूलों में ऐसे मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, DEO व JD को निर्देश

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी DEO और JD को निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों में GAD की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित होंगे।

August 5, 2026 7:17 PM
---Advertisement---11

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संयुक्त संचालकों (JD) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 15 अगस्त को सभी शासकीय स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाए।

डीपीआई की ओर से 5 अगस्त 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन ने इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे प्रदेश में गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

ध्वजारोहण से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे आयोजन

डीपीआई ने निर्देश दिया है कि ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व वर्षों की तरह संपन्न कराया जाए। इसके साथ ही प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन भी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए।

सभी जिलों को भेजा गया आदेश

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी यह पत्र प्रदेश के सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है। उनसे कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी शासकीय स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सुनिश्चित कराएं।

15 अगस्त को लेकर शिक्षा विभाग का आदेश जारी: स्कूलों में ऐसे मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, डीपीआई ने सभी DEO और JD को दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment